*पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद।*
*शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन।*
*एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि।*
*पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।*
चित्तौड़गढ़, 21 अक्टूबर 2026। राष्ट्र के लिए कर्तव्य पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। उनके सम्मान में दो राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस लाईन, थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी रक्तविरों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।
*शहीद दिवस पर बहादुर दिलों को किया याद*
पुलिस लाइन में आयोजित शहीद दिवस समारोह में एसपी श्री धर्मेंद्र सिंह ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शा�