पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद
एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।
दैनीक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। राष्ट्र के लिए कर्तव्य पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। उनके सम्मान में दो राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस लाईन, थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी रक्तविरों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।
पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्ष�