खलीलाबाद जिला अस्पताल में एक घायल युवक के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार मेहदावल में सड़क हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां सीटी स्कैन के नाम पर 5000 रुपये मांगे गए। पैसों की मांग से परेशान परिवार निजी एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया।