कोंडागांव: सेवा सेतु से घर बैठे मिला जाति व आय प्रमाण पत्र, सोनम कौशिक की पहल की सराहना की गई
शासन की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक माध्यम बन रही है। विकासखंड कोण्डागांव के आड़का (छेपरा पारा) निवासी सोनम कौशिक ने अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय में प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे ।