फव्वारा चौक, यमुनानगर में अभिभावकों द्वारा शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक पुतला फुका गया।
एक देश–एक किताब एवं एक समान फीस की मांग को
प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग की कथित नाकामियों और लापरवाही के कारण निजी स्कूलों को संरक्षण मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरियाणा के 35 निजी स्कूलों के दोषी पाए जाने के बावजूद भी शिक्षा विभाग द्वारा अब तक उनके विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में शिक्षा विभाग का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया गया।
Ambala, Ambala | Jul 6, 2026