रादौर में स्थित शाकुंभरी ज्वैलर्स पर शनिवार को हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और हथियारों के बल पर दुकान में लूटपाट की।
घटना के दौरान दुकान संचालक अमित गुप्ता के सिर पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रादौर में दिनदहाड़े नहीं, देर शाम हथियारबंद बदमाशों का कहर: श्री शाकुंभरी ज्वेलर्स से लाखों की नकदी लूटी, मालिक पर पिस्टल की बट से हमला
रादौर। रादौर के मुख्य बाजार स्थित श्री शाकुंभरी ज्वेलर्स पर देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे और ज्वेलर्स संचालक अमित गुप्ता को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की।
जानकारी के अनुसार, दुकान बंद होने के बाद अमित गुप्ता मुख्य गेट के पास खड़े थे, जबकि उनका कर्मचारी शटर बंद कर रहा था। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर काबू कर लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बदमाश दुकान की चाबियां और करीब 3 से 4 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घायल अमित गुप्ता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए।
अस्पताल में उपचार के दौरान अमित गुप्ता ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद तीन युवक बाइक पर आए, उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर मारपीट की और नकदी व चाबियों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
#Radaur
Ambala, Ambala | Jul 6, 2026