कुमारखंड: भतनी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर 48.90 ग्राम स्मैक बरामद की, तस्कर फरार
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित भतनी थाना क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित गरीबोला वार्ड 6 में गुप्त सूचना पर छापामारी कर तस्कर के घर से 48.90 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया। पुलिस की भनक लगते ही स्मैक तस्कर मौके से फरार हो गया है। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी दी।