जहानाबाद: मोबाइल हैक कर खाते से ₹34 हजार की ठगी, साइबर थाने में शिकायत
जिले के एक युवक के मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों ने उसके बैंक खाते से 34 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने बताया कि पहले उसके खाते में 8900 और 3600 रुपये भेजे गए, इसके बाद जालसाजों ने खाते से पूरी राशि निकाल ली। घटना के बाद युवक ने जहानाबाद साइबर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तक जुटी रही।