कानपुर: कानपुर की कृषि साइंटिस्ट के बेटे ने कोटा में ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, 2 दिन बाद JEE मेंस की थी परीक्षा
कानपुर की कृषि साइंटिस्ट के बेटे ने रविवार शाम कोटा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली दो दिन बाद लखनऊ में उसका JEEमैंस की परीक्षा थी पिता सोमवार को उसको कोटा लेने जाने वाले थे कृषि साइंटिस्ट दीपक मिश्रा ने सोमवार 2 बजे बताया कि हमने देखा है कि बच्चों में तनाव ज्यादा है वह अपनी बात कह नहीं पाए जब उसको पता चला कि मैं उसे लेने आ रहा हूंतो शायद उसको ये आसान लगा