कानपुर: बेनाझावर की बड़ी ईदगाह में पहली शिफ्ट की नमाज सकुशल संपन्न, ड्रोन से की जा रही है निगरानी
बेनाझाबर की बड़ी ईदगाह में पहली शिफ्ट की नमाज सकुशल संपन्न हुई। ईदगाह के भीतर एक लाख से अधिक लोगों ने नमाज अदा की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कैंप में जाकर लोगों ने अधिकारियों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। डीएम ने सोमवार 10:00 बजे बताया कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी गई।