कानपुर: परेड चौराहे पर युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से की मारपीट, हिरासत में लिया गया
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परेड चौराहे पर कार सवार और ई-रिक्शा चालक में बहस हो रही थी। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से कार सवार युवक ने मारपीट शुरू कर दी।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।थाना प्रभारी ने बताया बुधवार दोपहर 3 बजे आरोपी को हिरासत में लिया गया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।