कानपुर: आर्य नगर के मूडी रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार संचालित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर के मूडी रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार संचालित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह 9 बजे वायरल हुआ है।वीडियो में एक युवक मूडी रेस्टोरेंट के अंदर बैठकर हुक्का पीते हुए सोशल मीडिया पर रील बना रहा है।पुलिस आयुक्त ने स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।