कानपुर: काकादेव में बुजुर्ग से लाखों की साइबर ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज, एसीपी क्राइम मोहसिन खान ने दी जानकारी
अमेरिका में रहने वाले प्रपौत्र का पैन कार्ड बनवाना एक बाबा को भारी पड़ गया। उन्होंने गूगल से पैन कार्ड बनवाने के लिए कस्टमर केयर नंबर सर्च किया तो साइबर फ्रॉड के चंगुल में फंस गए। ठग उनसे नियम बताकर खातों की जानकारी लेता रहा और तकरीबन 7.77 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।