कानपुर: विकास भवन के पीछे खेतों में विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास भवन के पीछे खेतों में विशालकाय अजगर निकलने से मंगलवार शाम 4:00 बजे हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने अजगर निकलने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया मौके पर पुलिस बल भेजा गया था लेकिन तब तक अजगर बिल में चला गया था। वन विभाग को सूचना दी गई है