कानपुर: गोल्डन लाइनेस शक्ति बी 2 ने ज्ञान भारती बालिका विद्यालय बिरहाना रोड में सैनिटरी पैड्स और किट किए वितरित
गोल्डन लाइनेस शक्ति बी2 ने बुधवार दोपहर 3 बजे बिरहाना रोड स्थित ज्ञान भारती बालिका विद्यालय में छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधित आवश्यक वस्तुएं जैसे सैनिटरी पैड्स और सेनेटरी किट वितरित की।इसके संबंध में छात्राओं को जानकारी भी दी गई। मंडल अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने छात्राओं को विशेष टिप्स भी दिए।इस दौरान अध्यक्ष मीता तिवारी,सचिव मंजू अरोड़ा मौजूद रहीं।