चूरू: कलेक्ट्रेट के पास से अम्बेडकर प्रतिमा को हटाने का विरोध, प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से की वार्ता
Churu, Churu | Mar 7, 2025 चूरू के अग्रसेन नगर रेलवे ओवरब्रीज निर्माण कार्य की वजह से कलेक्ट्रेट के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाकर स्थान परिवर्तन का शुक्रवार को डॉ बीआर अम्बेडकर संघ द्वारा विरोध जताया गया। इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और वार्ता की।