चूरू: जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र कार्यालय में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित, सरकारी नीति और योजनाओं की दी गई जानकारी
Churu, Churu | Mar 7, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कार्यालय परिसर में उद्योग विभाग की नीतियों व योजनाओं की जानकारी देने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने उपस्थित उद्यमियों व निवेशकों को राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।