चूरू: रतननगर पुलिस ने NH-52 पर ऊंटवालिया चौराहे के पास एक ट्रक से पकड़ी ₹50 लाख की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Mar 7, 2025 चूरू की रतननगर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ एनएच 52 ऊंटवालिया चौराहा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 50 लाख की अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। आलू की बोरियों के नीचे छुपा कर इस शराब की तस्करी की जा रही थी।