चूरू: दूधवाखारा के पास पैदल सड़क पार कर रहे मजदूर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 7, 2025 चूरू के दूधवाखारा के पास शुक्रवार को एक श्रमिक सड़क हादसे का शिकार हो गया। पैदल सड़क पार कर रहे श्रमिक को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में निजी वाहन से उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।