चूरू: अपनी मांगों को लेकर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Mar 7, 2025 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवान पर समस्त बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को ईवनिंग डिमॉन्स्ट्रेशन में भाग लिया। चूरू धर्मस्तूप के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने जुटे कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूनियन के जोनल सैकेटरी सुनील बुरडक ने शाम 6 बजे जानकारी दी।