चूरू: कोतवाली क्षेत्र में 6 साल की बालिका से 56 वर्षीय व्यक्ति ने की छेड़छाड़, महिला थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Mar 7, 2025 चूरू के कोतवाली क्षेत्र में एक 6 साल की बालिका के साथ 56 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा गंदे वीडियो दिखाने और उससे छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। चूरू की चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिकायत मिलने के बाद महिला थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 6 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ आरोपी मकान मालिक के किराये के घर में रहती है।