गिधौर: कटौना बालू डंप पर हादसा, ट्रक के नीचे सो रहे उपचालक की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
Gidhaur, Jamui | Jun 9, 2026 कटौना बालू डंप पर मंगलवार को दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय उपचालक लालू कुमार दास की मौत हो गई। मृतक बांका जिले के कजिया गांव निवासी छेटू दास का पुत्र था। स्थानीय लोगों ने 9 बजे बताया कि लालू बालू लोडिंग के लिए ट्रक के साथ डंप पर पहुंचा था। ट्रकों की लंबी कतार के कारण वह ट्रक के नीचे आराम करने लगा। इसी दौरान घटना घटी।