सुसनेर: सीएम राइज़ स्कूल में कक्षा 9वीं में छात्रों के एडमिशन करवाने की मांग को लेकर ABVP ने सुसनेर SDM को सौंपा ज्ञापन
CM राईस स्कूल सुसनेर में कक्षा 9 वीं में एडमिशन करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने सुसनेर SDM मिलिंद ढोके को ज्ञापन सौपा है। जिसमे बताया गया है कि इस संबंध में ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से चर्चा की तो उन्होने बताया की स्कूल के भवन में जगह नहीं है। जबकि स्कूल में 150 सीटे छात्र/छात्राओं के लिये उपलब्ध है।