सुसनेर: पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर द्वारा कैंप लगाकर हितग्राहियों की की जा रही प्रोफाइलिंग
गुरुवार को नप सुसनेर द्वारा PM स्वनिधि योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों की केंप लगाकर प्रोफाइलिंग कि जा रही है। हितग्राहीयो की प्रोफाइलिंग करने के पश्चात हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की 8 योजनाओं का लाभ सीधे उन्हें एवं उनके परिवारजनों को मिलने लगेगा। कैंप में CMO-OP नागर, सामुदायिक संगठक शहजादी खान, जगदीश परमार द्वारा हितग्राहियों को जानकारी दी जा रही है।