भीलवाड़ा: कलेक्टर संधू ने कहा, किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ, कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई
खरीफ सीजन की तैयारियों और किसानों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को आत्मा सभागार में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला कृषि विकास समिति, उद्यानिकी विकास समिति, तिलहन विकास समिति एवं आत्मा शासी परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।