गुमला: सिकोई निवासी युवक ने यूरिया खाया, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 25, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकोई निवासी 24 वर्षीय राहुल नामक युवक ने मंगलवार की शाम यूरिया का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन तत्काल उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर युवक ने घर में रखें यूरिया का सेवन कर लिया। वहीं सदर अस्पताल में इलाज के उपरांत डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया।