सहजनवा: अभिषेक मौत मामले में सियासत तेज, 20 दिन बाद भी न्याय नहीं, अजय कुमार लल्लू ने उठाए बड़े सवाल
गोरखपुर के पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की मौत के 20 दिन बाद भी परिजनों को न्याय नहीं मिल सका है। मामले में अब सियासत तेज हो गई है। भाजपा और सपा के बाद कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू मंगलवार को भगवानपुर पहुंचकर परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वे हर स्तर पर साथ रहेंगे।