प्रतापगढ़: रामपुर बाजार में हल्का दरोगा दिलीप वर्मा पर प्राणघातक हमला करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल
प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाने पर तैनात दरोगा दिलीप वर्मा का हल्का क्षेत्र रामापुर बाजार है। शुक्रवार की शाम 5 बजे वह बाजार में अपराधियों की स्थित खंगालने गए थे। इस दौरान एक युवक पूछताछ करने के दौरान हमलावर हो गया। जान से मारने की नीयत से बुरी तरह से दरोगा को मारा पीटा। मारपीट में दरोगा का दाहिना हाथ टूट गया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।