*बच्चों ने की श्रद्धा एवं भक्ति भाव से परमात्मा की पूजा*
*परमात्मा की आराधना में भजन संध्या में छाया भक्ति का रंग*
*बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना*
भीलवाड़ा :निलेश कांठेड़ (वरिष्ठ पत्रकार) 9 सितम्बर। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में प्रतिदिन भगवान के जयकारो के मध्य श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना के साथ प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के तत्वावधान में पर्युषण के दूसरे दिन बुधवार को बच्चों को परमात्मा की पूजा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। बापूनगर क्षेत्र के बीस से अधिक बच्चों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से परमात्मा की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दूसरे दिन पक्षाल व केसर पुजा के लाभार्थी निर्मलादेवी मनोजकुमार, विनोद,नीलम, रौनक, अभिजीत, नमन महात्मा परिवार रहा। इसी तरह प्रातःकालीन आरती एवं मंगलदीपक लाभार्थी विजयसिंह ऋषभ कोठारी परिवार रहा। प्रातःकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी पारसमल, गौरवकुमार जैन परिवार रहा। भगवान की अंगरचना लाभार्थी घिसीबाई भंवरलाल, विमल भाई नागौत्रा (सोलंकी)
परिवार रहा। संध्याकालीन आरती एवं मंगल दीपक लाभार्थी सुरेन्द्र,सत्येन्द्र,सिद्धार्थ चौरड़िया परिवार रहा। संध्याकालीन श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावती माता की आरती के लाभार्थी लादूसिंह,अमित,दीपककुमार लोढ़ा परिवार रहा। परमात्मा की पूजा करने वाले बच्चों में शिवम मेहता, खुशी मेहता,मनन, लक्ष गौरव जैन, लविश जितेन्द्र सेठ, वीर सेठिया, रिया सेठिया, रावी सिंघवी, प्राक्षी डागा, अंश कोठारी, आकृषि कोठारी, अन्वी पालेचा,अर्थव पालेचा, दर्शित संकलेचा, प्रांश बाफना, प्राणवी बाफना, यदुवीर मेहता, मिहान मेहता आदि शामिल थे। पूजा करने वाले अंगरचना बनाने में सहयोग संजय लोढ़ा, जितेन्द्र आंचलिया, दिनेश गोलेछा, संयम कर्णावट, खुशी मेहता, गार्गी खाब्या, नक्ष खाब्या, साक्षी आंचलिया आदि का रहा। पूजा करने वाले बच्चों की प्रभावना के लाभार्थी प्रेमचंद गुगलिया परिवार रहा।
शाम को भगवान की आरती एवं मंगल दीपक के बाद भक्ति संध्या प्रारंभ हुई। गायक गोविन्द गुरावा द्वारा भक्ति की है रात, ओ तारणहारे, परमात्मा थी रंगस मारो आत्मा, मेरे सर पर रख दो दादा जैसे एक से बढ़कर परमात्मा की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झूम उठे ओर परमात्मा के खूब जयकारे लगे। शुरू में कुलदीप गुगलिया ने मंत्र नवकार हमे प्राणों से प्यारा के साथ इसका आगाज करते हुए दुनिया से में हारा तो आया तेरे द्वार जैसे भजन की मनभावन प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की सराहना प्राप्त की। मंदिर समिति की ओर से कलाकारों व अतिथियों का स्वागत किया गया।
श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बाफना ने बताया कि 15 सितम्बर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंदिर में पक्षाल एवं केसर पूजा होगी एवं परमात्मा की अंगरचना होगी। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से मंदिर में पक्षाल एवं केसर पूजा होगी एवं परमात्मा की अंगरचना होगी। प्रातःकालीन आरती सुबह 9 बजे से एवं संध्याकालीन आरती रात 8 बजे होगी। प्रतिदिन रात 8.15 बजे से उपासरे में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध गायकों के द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा।