घोसी लोकसभा के भेड़ियाधर गांव में 12 लाख रुपये के लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात
मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम भेड़ियाधर में संसदीय क्षेत्र विकास निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विकास कार्य को ग्रामीणों को समर्पित किया गया।
इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए आभार जताते हुए क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता देने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#maunews #gosi #ghosiloksabha #RajivRai #rajeevrai #samajwadiparty #MP #MUHAMMADABAD #muhammadabadgohna Rajeev Rai Akhilesh Yadav