रहुई: सोनसिकरा मोड़ के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक हुए घायल
Rahui, Nalanda | Aug 19, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोनसिकरा मोड़ के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरों गांव निवासी पंकज सिंह के पुत्र शिवम कुमार तथा रामअनुज सिंह के पुत्र रिषभ कश्यप के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य क