भरथना: महेवा के लुधियानी में बुखार का कहर, 50 से अधिक लोग बीमार, एक परिवार के 6 सदस्य बुखार की चपेट में, नालियों में फैली गंदगी
महेवा ब्लॉक के लुधियानी गांव में बुखार फैलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि गांव में 50 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बीमार हैं। एक ही परिवार के छह सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। दर्जनों मरीज निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने डेंगू की आशंका जताते हुए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने, नालियों कीसफाईकराने की मांग।