आलीराजपुर के ग्राम हरसवाट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में गायत्री परिवार का कन्या कौशल शिविर हुआ। 70 बालिकाओं ने आत्मनिर्भर बनने के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण लिया। महिला मंडल के सदस्यों ने संस्कार, नारी सशक्तिकरण और आधुनिक जीवनशैली पर व्याख्यान दिए।