प्रेस एंड डिजिटल मीडिया एसोशिएशन द्वारा शिवहर में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजित,
सभी पत्रकार
*प्रेस एंड डिजिटल मीडिया संगठन का भव्य दीपावली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न, जिले भर के पत्रकार हुए सम्मानित!*
*शिवहर।* दीपावली के पावन पर्व पर पत्रकारों के बीच आपसी एकता, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से शिवहर प्रेस एंड डिजिटल मीडिया संगठन के तत्वावधान में दीपावली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दीपों के इस त्योहार पर जिले के कोने-कोने से आए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार एक मंच पर जुटे और पत्रकारिता के मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से दीपावलीमय और आत्मीयता से भरा रहा। संगठन की ओर से उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को दीपावली के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रायोजकों की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस भव्य आयोजन में नगर परिषद शिवहर के सभापति राजन नंदन सिंह का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा। सभापति की ओर से सभी पत्रकार साथियों के लिए विशेष दीपावली उपहार की व्यवस्था की गई थी। उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे मनीष नंदन सिंह ने स्वयं अपने हाथों से सभी पत्रकार साथियों को उपहार प्रदान किया और पत्रकारों को दीपावली की बधाई दी। संगठन की ओर से सभापति राजन नंदन सिंह के इस सहयोग के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन स्थल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शबरी क्रिएशन के निदेशक संतोष सिंह ने अपने प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराकर पत्रकार एकता के प्रति अपना बड़ा दिल दिखाया। संगठन की ओर से संतोष सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रवीण मिश्रा, शिवम कुमार तिवारी एवं मोहम्मद दानिश खान रहे।* पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन शिवम कुमार तिवारी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत कुमार सिंह ने की। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम अनुशासित और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।
समारोह को सफल बनाने में कई प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से पत्रकारों के लिए उपहारों की व्यवस्था की गई। इनमें प्रमुख रूप से *शबरी क्रिएशन के निदेशक संतोष सिंह, महात्मा गौतम बुद्ध ग्रुप ऑफ कॉलेज शिवहर के चेयरमैन गौरी शंकर कुमार गुप्ता, भवानी टीवीएस एवं आजीवन हॉस्पिटल के निदेशक पुरुषोत्तम कुमार, हरिकिशोर शिक्षा आश्रम मठ मसौली तरियानी की पिंकी कुमारी, इंदिरा गांधी कंप्यूटर सेंटर शिवहर के निदेशक एसपी गुप्ता तथा जनता स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, अनुमंडल चौक शिवहर के निदेशक राकेश कुमार शामिल रहे।* संगठन ने सभी प्रायोजकों के प्रति हृदय से आभार जताया।
कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में देवव्रत नंदन सिंह सोनू बाबू तथा संरक्षक के रूप में शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उनके अनुभव और सुझावों ने आयोजन को और भी बेहतर बनाया।
वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेमंत कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह और दैनिक आज अखबार के जिला संवाददाता मो. हसनैन, मो० दानिस खान, प्रविण मिश्रा, शिवम् तिवारी, लालबाबू पाण्डेय, ने शायराना अंदाज में पत्रकारिता के महत्व, उसकी चुनौतियों और उसकी ताकत पर प्रकाश डाला। उनकी बातों ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखना नहीं, बल्कि समाज को दिशा दिखाना है।
इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे, जिनमें लाल बाबू पांडेय, सुनील पांडेय, हेमंत सिंह, नवीन पांडेय, मनोज सिंह, मनीष नंदन सिंह, मो. हसनैन, मुकेश झा, प्रवीण मिश्रा, शिवम तिवारी, दानिश खान, विनोद सिंह, संजीत मंडल, स्वदेश सिंह, मुकेश कुमार झा, समीर झा, आकिब राजा, भास्कर कुमार एवं उत्कर्ष कुमार सहित अन्य कई पत्रकार साथी शामिल थे। सभी को सम्मानित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी एकता, समन्वय और भाईचारे को मजबूत करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनके निस्वार्थ योगदान को सम्मान दिया गया