करंडा थाना क्षेत्र के नौदर में तेज रफ्तार पिकअप ने घर से सब्जी लेने जा रही विवाहिता आशा देवी पत्नी लालजी राम को बुरी तरह रौंद दिया। इस दुर्घटना में उक्त विवाहिता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पंजाब से अपनी बीमार माँ को देखने आई थी।