"सेवा संकल्प अभियान" और "11 वीं आयुर्वेद दिवस" की उपलक्ष्य पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के खेलभाठा मैदान पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू, एसपी सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश सिंह, एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस, एसडीएम, रक्षित निरीक्षक एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित "साइबर जागृति अभियान" के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। और सभी से अपील करते हुए साइबर अपराध से सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया।
इसके अलावा किसी भी प्रकार की फर्ज़ी लिंक, ओटीपी, यूपीआई पिन, निजी जानकारी साझा न करने, फ़र्जी सोशल मीडिया से ब्लैकमेल करने, नौकरी के नाम पर कैसे आज लोगों के साथ ठगी की जा रही है इसके बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज़ कराने के लिए अपील की।
#cybercrime #chhattisgarh #police #insta #post