जिला अस्पताल सारंगढ़ में आयोजित अंगदान संकल्प कार्यक्रम में पूर्व से देहदान का संकल्प ले चुके भटगांव निवासी रामलाल साहू, नीरा साहू एवं धोबन-बिलाईगढ़ निवासी डॉ. निर्मला साहू को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नत्थू लाल केडिया एवं संतोषी जायसवाल ने अंगदान के लिए नामांकन फॉर्म भरा। वहीं संतोष कुमार थवाईत, जगतराम नायक, सत्यनारायण साहू, शिवकुमारी साहू, पुरुषोत्तम साहू एवं कुसुम लाल साहू ने देहदान की इच्छा जताई।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ज्योति पटेल, सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, डीपीएम दीपक, अमित तिवारी, डॉ. जे.एन. शुक्ला, प्रकाश अग्रवाल, हितेश अजगल्ले एवं दीपक थवाईत सहित रेडक्रॉस सदस्य, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#sarangarhdistrict
#SevaSankalp
#sev
Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh | Sep 23, 2026