मड़ावरा: लिधौरा गाँव में असंतुलित होकर छत से गिरने पर एक ग्रामीण घायल हुआ
लिधौरा गाँव में सोमवार की शाम करीब 6 बजे एक ग्रामीण असंतुलित होकर छत से गिर गया।जब परिजनों को इस घटना की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुँचे और108 एम्बुलेंस को मदद से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में ले आये। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।