कोंडागांव: कोंडागांव जिले में सुरक्षा जवान भर्ती एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 से 22 अगस्त तक होगा
कोंडागांव जिले में सुरक्षा जवानों की भर्ती एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 से 22 अगस्त तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को जनपद पंचायत कोंडागांव, 18 अगस्त माकड़ी, 19 अगस्त बड़ेराजपुर, 20 अगस्त केशकाल, 21 अगस्त फरसगांव तथा 22 अगस्त को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कोंडागांव में भर्ती प्रक्रिया होगी।