रावला: 365RD के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
रावला थाना पुलिस ने 365 RD के पास कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी ताराचंद को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से 80 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।