ज्ञानपुर: भदोही कलेक्ट्रेट में डीएम विशाल सिंह ने किया ई ऑफिस प्रणाली का उद्घाटन
भदोही जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ई-आफिस प्रणाली का उद्घाटन किया। इस प्रणाली से कार्यालयों में कागजी दस्तावेजों और फाइलों के उपयोग को कम करने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ई-आफिस प्रणाली से कार्य करने में सुगमता होगी और डिजिटल रिकार्ड सुरक्षित होंगे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए।