सैदपुर: गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के सात बॉक्सरों ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया
सैदपुर क्षेत्र के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने दिलदारनगर के एसकेबीएम इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयीय बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के सात बॉक्सरों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जिला विद्यालयीय बॉक्सिंग टीम में चयन कर लिया गया।