विधुत विभाग की कार्यप्रणाली स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कांग्रेस भवन मुख्य मार्ग में विधुत विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा है। केबलिंग कार्य के उल्लेखित मार्ग पर कई दिनों पूर्व रात्रि के वक्त पाईप रखकर छोड़ दिया गया है जिससे कांग्रेस भवन , चाईबासा के आसपास स्थित दुकानों तथा परिसर में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।