रामपुर बाघेलान के ग्राम जमुना में शनिवार सुबह टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी में एक वृद्ध महिला का शव मिला। मृतका की पहचान 90 वर्षीय लल्ली सिंह, पत्नी स्व. रामदेव सिंह के रूप में हुई। गुमशुदगी की रिपोर्ट शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में जुटी है।