कैसरगंज: SP के निर्देश पर स्कूलों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/मैसेज, बैंकिंग फ्रॉड, OTP फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।