करनैलगंज: राजा टोला स्थित 100 साल पुराने मंदिर में पहली बार बिना स्थायी मूर्तियों के मनाई जाएगी जन्माष्टमी
राजा टोला मे राज मंदिर से 16 जुलाई की रात अष्टधातु की लड्डू गोपाल, राम और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हो गई थी।एक माह बाद भी पुलिस मूर्तियां बरामद नही कर सकी है। जन्माष्टमी पर मंदिर समिति ने बाजार से ₹10 हजार की अस्थायी मूर्ति लाकर आयोजन का निर्णय लिया। शनिवार 6 बजे कुं.विजय बहादुर सिंह ने बताया मंदिर मे पहली बार अस्थाई मूर्ति से त्यौहार मनाया जा रहा है।