सनावद: बेड़ियां के लछोरा तालाब स्थित प्राचीन भीलट देव मंदिर में भीड़, 1 क्विंटल घी की प्रसादी व भंडारा
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के बेडिया क्षेत्र मे सोमवार को नागपंचमी का त्योहार भक्ति भाव से मनाया।शिव मंदिर,नाग मंदिर व ओझाओ की भीलट गादी पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ कि भीड जुटी रही।इस क्रम मे लछोरा तालाब के प्रचीन भीलट देव मंदिर पर सुबह से दोपहर बीच तक श्रद्धालुओं को पूजन के लिए कतार मे लगना पडा।