बलरामपुर: जिले में एक दिन के लिए अधिकारी बनकर छात्राओं ने संभाला प्रशासनिक कार्य
जिले में एक दिन का अधिकारी बनकर छात्राओं ने प्रशासनिक कार्य संभाल कर अपने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया।आज शनिवार को सुबह विकास भवन में जिला प्रोबेशन अधिकारी का पद सांकेतिक रूप से संभाल कर कामकाज किया।बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है की अध्यनरत बालिकाओं को इसके माध्यम से प्रेरणा मिले और शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके।