बलरामपुर: सीएमओ ने शेखुनिया में टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने दोपहर बाद 1:00 बजे ग्राम सेखुईनिया खुर्द में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम शारदा जायसवाल टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं।निरीक्षण के समय तक एएनएम द्वारा कुल 20 बच्चों तथा 06 गर्भवती महिला का टीकाकरण किया गया था। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया