बलरामपुर: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत चतुर्थ दिवस सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट के सामने जरवल फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें उनके परिवार का वास्ता देते हुए हेलमेट पहनने के लिए सचेत किया।